सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 02 नवंबर
जिला कुल्लू की पुरुष एवं महिला खो-खो टीमों का चयन सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए 5 नवंबर 2026 को किया जाएगा। जिला कुल्लू खो-खो संघ की ओर से चयन प्रक्रिया के तहत सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाशिंग के खेल मैदान में सुबह 10 बजे ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
जिला खो-खो संघ की अध्यक्ष कमलेश गुप्ता और सचिव राकेश कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला की पुरुष एवं महिला टीमों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। इसमें कुल्लू जिला के इच्छुक महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला टीम में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि चयनित टीमें 13 नवंबर को बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 14 और 15 नवंबर 2026 को बिलासपुर जिला के जुखाला में किया जाएगा।
संघ के सचिव राकेश कुमार ने जिला के सभी इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ट्रायल का उद्देश्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाशाली और उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन करना है।
खिलाड़ी ये दस्तावेज साथ लाएं
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, 100 रुपये पंजीकरण शुल्क तथा खेल वेशभूषा साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी मोबाइल नंबर 9816218671, 9418347010 और 9857707800 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर संघ की अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष पीताम्बर राणा, कोषाध्यक्ष देव चंद, सचिव राकेश कुमार, सहसचिव विजय कुमार एवं सुरेंद्र कुमार तथा राजेश कुमार उपस्थित रहे।











