सुरभि न्यूज़ कुल्लू। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि 30 जनवरी, 2022 को शहीदी दिवस पर देश की आजादी की लड़ाई में वलिदानियों की याद में ठीक 11 बजे दो का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति के लिए परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर समय-समय पर जारी गाईडलाइंस तथा मानक संचालन प्रक्रिया की अनुपालना को सुनिश्चित करंेगे।
चुनाव के चलते जाबन, नमहोग, करजां तथा सोयल पंचायतों में 30 जनवरी को रहेगा राजपत्रित अवकाश
सुरभि न्यूज़ कुल्लू। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिला कुल्लू के विकास खंड आनी की ग्राम पंचायत जाबन, नमहोग तथा नग्गर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत करजां तथा सोयल में सामान्य निर्वाचन के चलते 30 जनवरी, 2022 को प्रदेश सरकार द्वारा राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त तिथि को सम्बंधित पंचायतों में चुनाव के दृष्टिगत सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों तथा औद्योगिक प्रतिष्ठांनों सहित दुकानें भी बंद रहेंगी। इन पंचायतों के क्षेत्रों में नेगोसियेवल इंसट्रुमैंट अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत दिहाड़ीदार कर्मचारियों के लिए इस दिन पेड अवकाश माना जाएगा। इसके अतिरिक्त ऐसे र्मकचारियों के लिए जो राज्य के अन्य भागों में कार्यरत हैं तथा अपने मत का प्रयोग करने के लिए लिए जहां पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव हो रहे हैं, आना चाहते हैं, को विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाएगा । ऐसे कर्मचारियों को सम्बंधित मतदान अधिकारी से जहां कर्मचारी ने वास्तव में मत डाला है, प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा।










