सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा) आनी। रामपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक कर हादसे में मौत का शिकार हुए चार युवकों के निधन व दो अन्य युवकों के गम्भीर रूप से जख्मी होने पर आनी क्षेत्र के विधायक किशोरीलाल सागर ने गहरा दुख प्रकट किया है।उन्होंने हादसे में आनी क्षेत्र के तीन युवकों के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए, शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।विधायक ने इस दुःख की घड़ी में मृतकों के आश्रितों को दस दस हजार रु और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से पांच पांच हजार रु की फ़ौरी राहत प्रदान की है।
पत्रकार हरि कृष्ण शर्मा को मातृ शोक
सुरभि न्यूज़ आनी। आनी स्थित एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार एवं प्रेस क्लब ऑफ आनी के उपाध्यक्ष हरि कृष्ण शर्मा की माता के आकस्मिक निधन पर प्रेस क्लब ऑफ आनी ने गहरा दुःख प्रकट किया है।इस आकस्मिक निधन पर प्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, चेयरमैन छविंद्र शर्मा,. बरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवराज शर्मा, महासचिव आशीष शर्मा, सचिव चमन शर्मा, कोषाध्यक्ष बिनोद ठाकुर सहित पत्रकार हितेश भारती, राकेश बिन्नी, विनय गोस्वामी तथा दिला राम भारद्वाज ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए, शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।










