Listen to this article
सुरभि न्यूज़ आनी। विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कराना-1 के गाँव बठलौन में एनआरएलएम के तहत ग्रामीण महिलाओं के लिए पोषण पखबाड़ा आयोजित किया गया। पखवाड़े में क्षेत्र के तीन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भाग ले रहीं हैं जिनमें जय बलखण्डी महादेव स्वयं सहायता समूह जईग्राम, जय शमशरी महादेव स्वयं सहायता समूह बठलौन तथा देवता बलखण्डी स्वयं सहायता समूह बठलौन शामिल हैं।सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला देवी ने बताया कि पोषण पखबाड़ा 4 अप्रैल तक चलेगा। इस कार्यक्रम में कराना-1 पँचायत की आशा वर्कर मंजू ठाकुर. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शारदा देवी, सहायिका डिम्पल भाटिया तथा दिशा वर्कर कृष्णा देवी विशेष रूप से भाग ले रहीं है। कार्यक्रम में आशा वर्कर मंजू ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए और आयोडीन के महत्व के बारे में भी बताया जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शारदा देवी ने महिलाओं को महिला एवं वाल विकास विभाग के सौंजय से महिलाओं व शिशुओं के विकास के लिए प्रदान की जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पौष्टिक आहार की गुणवत्ता पर भी प्रकाश डाला। इस अबसर पर कृष्णा देवी, अनू देवी, उर्मिला देवी, राम देई, मेहरू देवी व उषा देवी सहित अन्य कई महिलाएं मौजूद रहीं।