जिला कांगड़ा की अंडर-14 एथेलेटिक्स मीट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ के छात्र और छात्राओं ने जीते मैडल

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

जिला कांगड़ा की अंडर-14 एथेलेटिक्स मीट जिसका आयोजन धर्मशाला में 17 अक्तूबर से 19 अक्तूबर को किया गया  जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ के 5 छात्र और 9 छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतिस्पर्दा में भाग लिया।

छात्राओं ने 600 मीटर और 400 मीटर में रजत पदक हासिल किया तथा रिले रेस में पलक, अर्चना, प्रिया तथा सविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद में जीनत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीँ छात्र वर्ग में विक्की ठाकुर ने 600मीटर तथा 400मीटर की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया।

विक्की ठाकुर ने ही लंबी कूद में दूसरा स्थान हासिल किया जिसके लिए विक्की ठाकुर को जिला स्तरीय खेलकूद में बेस्ट एथेलेटिक्स की ट्रोफी से नवाजा गया।

विशाल ठाकुर ने चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रों को विनर ट्रोफी तथा छात्राओं को रनर अप की ट्रोफी से नवाजा गया।

प्रवक्ता अमर सिंह ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ की प्रधानाचार्य मुक्ता टंडन ने प्रार्थना सभा में सभी खिलाड़ी बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

उन्होंने सभी बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया ताकि मानसिक विकास के साथ–साथ शारीरिक विकास को भी बल मिले। प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय स्टाफ के समस्त सदस्यों तथा शारीरिक अध्यापिका को दिया।

जिला कांगड़ा की अंडर-14 एथेलेटिक्स मीट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ के छात्र और छात्राओं ने खेल प्रतिस्पर्दा में लिया भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *