आनी के डगसारी में अग्निकांड की भेंट चढा रसोईघर, सारा सामान जलकर राख

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा,आनी
आनी खण्ड की लझेरी पंचायत के डगसारी गांव में बेली राम पुत्र अनूप राम के रसोईघर में आग लग गयी। आगजनी की इस घटना में रसोईघर समेत रसोई घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लझेरी पंचायत के प्रधान जीत राम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार देर रात की है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।
घटना में बेली राम के बर्तन,रसोईघर का अन्य कीमती सामान और बिस्तर आदि जलकर नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि आगजनी का पता रसोईघर से निकलने वाले धुएं से चला,जिसके बाद ग्रामीणों ने साथ के नलकों से पानी ढोकर आग बुझाई,वरना साथ लगता बेली राम का रिहायशी मकान और कुछ अन्य मकान आगजनी की चपेट में आ जाते और लाखों का नुकसान होता। प्रधान जीत राम ने बताया कि घटना की सूचना रविवार को राजस्व विभाग को दी गयी है। राजस्व विभाग की टीम से मौके का जायजा लेकर नुकसान के आकलन करने और उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *