शुष्क ठण्ड ने जकड़ा आनी, वारिश के लिए देवताओं से फरियाद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

सी आर शर्मा, आनी 

समूचे हिमाचल प्रदेश में पिछले कई माह से वर्षा न होने से शुष्क ठण्ड का प्रकोप बढ़ गया है। आनी क्षेत्र में भी वर्षा न होने से घाटी में शुष्क शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। ऊँचाई वाले क्षेत्रों में लोग जहाँ तंदूर (बुखारी) जलाकर सर्दी से बचाव कर रहे हैं तो वहीं निचले क्षेत्र में लोग व कारोबारी वाहर खुले में लकड़ी जलाकर आग का सहारा ले रहे हैं। क्षेत्र में काफी लम्बे अरसे से वर्षा व वर्फबारी न होने से किसान व बागबान पूरी तरह से चिंतिंत है। बागबानों का कहना है कि सेब की अच्छी पैदावार के लिए वर्फ का गिरना नितांत आवश्यक है। हालांकि सेब पौधों के लिए अभी तक चीलिंग आबर्ज पूरे हैं। मगर फिर भी वर्फ सेब पौधों व सेब फ़सल की अच्छी पैदावार के लिए रामबाण औषधि है। ऐसे में किसान व बागबान वर्षा वर्फबारी के लिए देवी देवताओं से फरियाद लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *