द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरण चंद ठाकुर 13 जनवरी को चौहार घाटी के दौरे पर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक पूरण चंद ठाकुर 13 जनवरी को चौहार घाटी में जनसंपर्क अभियान के लिए पधार रहे हैं। इस दौरान वे सुबह दस बजे वरधान और बारह बजे धमच्याण पंचायत के लोगों से मिलेंगे व उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे। इसके चलते द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने घाटी के समस्त पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पार्टी से सम्बन्धित पंचायत प्रतिनीधियों, महिला मंडल, युवक मंडल तथा घाटी की समस्त पंचायतों की जनता से आग्रह किया है कि इस दिन समय पर पहुँच कर इस जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लेने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *