सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देशभर में 25 जनवरी को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। कुल्लू स्थित देवसदन में राष्ट्रीय स्तरीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा।
तहसीलदार निर्वाचन वीना डोगरा ने बैठक कि कार्यवाही का संचालन करते हुए कहा कि उपायुक्त आशुतोष गर्ग मुख्य अतिथि होंगे तथा कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश प्रसारित करने के साथ होगा जबकि उपायुक्त सभी उपस्थित जनो को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी।
इस दौरान मुख्य अतिथि उपायुक्त आशुतोष गर्ग द्वारा 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके नए पंजीकृत मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को निर्वाचन विभाग द्वारा सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा मतदाताओं को लोकतंत्र को सुदृढ़ के संदेश वाले लघु नाटकों का आयोजन भी किया जाएगा।









