सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
जिला कांगड़ा की दुर्गम छोटाभंगाल घाटी के दुर्गम गाँवों को बहुत जल्द ही एम्बुलेंस सड़क मार्ग से जोड़ जाएगा। छोटाभंगाल की मुल्थान पंचायत के उपप्रधान एवं कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव व बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने समस्त लोगों की जोरदार मांग पर घाटी के दुर्गम शड़हौता, स्वाड़, भुजलिंग तथा पोलिंग गाँवों को बहुत जल्द ही एम्बूलेंस सड़क मार्ग से जोड़ने का जो पूर्ण विश्वाश दिया है। जिससे समूची घाटी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। संजीव कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि घाटीवासियों को पूर्ण विश्वाश है कि जो विकास के कार्य पूर्व की मुख्यमंत्री जयराम सरकार के समय बंद पड़े थे वे सभी कार्य अब प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री सुक्खू की बदौलत तथा विधायक किशोरी लाल के अथक प्रयासों से समय पर पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक किशोरी लाल के प्रयासों से ही छोटाभंगाल में विकास कार्य ने गति पकड़ी है।