शिमला में सवा दो किलो चरस के साथ दो युवक धरे 

Listen to this article

सुरभि  न्यूज ब्यूरो
शिमला

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस ने ढली में कार सवार दो लोगों से 2 किलो 311 ग्राम चरस बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार ढली थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार देर रात जनजातीय भवन के पास नाका लगाया हुआ था और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान एक कार को तलाशी के लिए रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उसमें सवार दो लोगों से 2 किलो 311 ग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपियों की पहचान 42 वर्षीय ओम प्रकाश निवासी महरौली दिल्ली तथा  42 वर्षीय मनोज कुमार निवासी झज्जर हरियाणा के तौर पर हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *