जिला लाहौल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस किया जाएगा आयोजित

Listen to this article

 सुरभि न्यूज़ ब्यूरो

केलांग, 6 मई।

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन को ले कर बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय रेड क्रास दिवस पुलिस ग्राउंड में सुबह 11 से दोपहर  3 बजे तक मनाया जाएगा।

सुबह 11 बजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल केलांग के विद्यार्थियों की नशामुक्त हिमाचल विषय पर जागरूकता रैली को उपायुक्त हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रैली केलांग बाजार से पुराने व नए बस स्टैंड होकर पुलिस ग्राउंड तक निकाली जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के सिद्धांतों को याद करने के लिए मनाया जाता है। विश्व रेड क्रॉस दिवस का मुख्य उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है। यह दिवस 8 मई को हेनरी डुनेंट की जयंती पर मनाया जाता है, जो रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक थे। इस दिन लोग इस मानवतावादी संगंठन और उसकी ओर से मानवता की सहायता के लिए अभूतपूर्व योगदान के लिए श्रद्धांजलि देने के लिए याद करते हैं।

रेड क्रॉस दिवस को लेकर केलांग में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके मुख्य आकर्षण स्वास्थ्य व आयुष विभाग द्वारा लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

स्वयं सहायता समूह के स्थानीय लजीज व्यंजनों के स्टाल भी इस रेड क्रॉस दिवस में अपनी खुशबू विखेंरेगें और स्थानीय उत्पादों को लेकर भी प्रदर्शनी  लगाई जाएंगी। महिलाओं की रस्साकशी व म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन किया जाएगा।

स्कूल के बच्चों की नशामुक्त हिमाचल को लेकर भाषण, चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पुलिस विभाग द्वारा भी नशामुक्त हिमाचल को लेकर अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।

आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत लाहौल पुलिस को प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए 4 गोरखा हल्के वाहनों की आपात स्थिति व राहत बचाव कार्यों में उपयोगिता के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कारगा के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। रेड क्रॉस दिवस में विभिन्न गतिविधियों में शामिल स्कूली बच्चों को पुरस्कार दे कर सम्मानित भी किया जाएगा।

उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने लोगों से आग्रह किया है कि विश्व रेड क्रॉस दिवस में अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी लाहौल स्पीति डॉ रोशन लाल, उपनिदेशक नेहरू युवक केंद्र राम सिंह, पुलिस उप अधीक्षक मनीष चौधरी, खंड विकास अधिकारी बवनेश चड्ढा, आयुष अधिकारी  डॉक्टर सुशीला व तहसील कल्याण अधिकारी राजेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *