द्रंग विधानसभा के विधायक पूरन चंद ठाकुर 26 मई को ग्राम पंचायत कमांद का करेंगे दौरा

Listen to this article

सुरभि  न्यूज़ 

खुशी राम ठाकुर, बरोट

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरन चंद ठाकुर 26 मई को ग्राम पंचायत कमांद के शालगी में सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे सेऊल में स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पंडोह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीँ 27 मई को सुबह 10 बजे कथयारी, 12 बजे टिक्कर, दोपहर 2 बजे स्वाखरी, साढ़े तीन बजे पल्सेहड़ में तथा साढ़े पांच बजे झिड़ी में जन सम्पर्क अभियान में भाग लेंगे। साथ में लोगों का धन्यवाद भी करेंगे। द्रंग भाजपा के महामंत्री संजय ठाकुर ने इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल, युवक मंडल तथा क्षेत्र की समस्त पंचायतों की समस्त जनता से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में समय पर पहुंच कर बढ़चढ़ कर भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *