आनी के शमशर मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन सम्पन्न, देवी देवताओं ने पूर्णाहुति के बाद की विदाई

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ 
सी आर शर्मा, आनी
धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से हर गांव की कहानी में शामिल शमशर् गांव मे स्थित शमशरी महादेव मंदिर मे तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन आज पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन में नित्थर क्षेत्र के देवता बुढ़ा महादेव, आनी क्षेत्र के पनेवी नाग, कुई जल देवता, परशुराम ओलवा तथा ढोहवी के सत्य नारायण आदि देवी देवता शामिल हुए।
धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन कथा वाचक पंडित हरिदत्त शर्मा ने भगवान शिव और श्रीराम ग्रंथ के कुछ विशेष अनमोल अध्यायों का विवरण सुनाते हुए कहा कि धर्म कर्म का हमारे जीवन में विशेष प्रभाव होता है। देवी देवता हमें कैसे सुख समृद्धि देते है। इन् सभी प्रवचनों से कथा का समापन किया।
मंदिर कमेटी ने इस महायज्ञ में विभिन्न गाँव से आये देवताओं के कारदारों व  सदस्यों को सम्मानित किया। धार्मिक आयोजन में पूर्णाहुति के बाद देवी देवताओ को विधिवत विदाई दी गई।
आयोजन के अंतिम दिन विभिन्न क्षेत्र से आए सैंकड़ों भक्तों ने भागवत कथा का श्रवण किया और भक्तिरस में सराबोर होकर नृत्य भी किया। मंदिर कमेटी व आम जनता  की ओर से भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई. जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रशाद ग्रहण किया।
समापन अवसर पर व्यापार मंडल आनी के प्रधान विनोद चंदेल, उप प्रधान फकीर चंद वर्मा, समाजसेवी रफ़्तार ठाकुर, नगर पचायत अध्यक्षा होमेश्वरी जोशी, पार्षद शशि मल्होत्रा, गुलाब ठाकुर, सरसा देवी, अनुपमा, धर्म पाल, बीडीसी मेंबर सुषमा सिंह, आत्मा राम ठाकुर, मंदिर कमेटी के गोबिंद, कर्मचंद तथा मस्तराम सहित अन्य कई भक्त  शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *