सुरभि न्यूज़ ब्युरो
बिहाली /सैंज
देश भर में चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के तहत एनएचपीसी लिमिटेड के पार्बती-III पावर स्टेशन ने स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत 26 मई को एनएचपीसी कॉलोनी सपांगनी के मंदिर के आस-पास साफ़ाई अभियान चलाया गया।
इस सफाई अभियान में कार्यपालक निदेशक एवं परियोजना प्रमुख सतपाल सिंह के नेतृत्व में पावर स्टेशन के अधिकारियों और कार्मिकों ने सपांगनी मंदिर के अस्स-पास के क्षेत्र की सा-सफाई की व पौधों के लिए क्यारियों का निर्माण किया। इस दौरान प्रकाश चंद, महाप्रबंधक (विद्युत) सहित पावर स्टेशन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।










