छोटा भंगाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुल्थान में नशे के खिलाफ निकली रैली

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

खुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटा भंगाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुल्थान में नशे के दुष्प्रभाव तथा नशे से समाज में पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बच्चों द्वारा पाठशाला से दयोट बाजार तक समस्त अध्यापकों के मार्ग दर्शन से रैली का आयोजन किया।

नशे के दुष्प्रभाव के साथ–साथ पर्यवारण को बचाने के विषय में भी संयुक्त रूप से रैली निकालकर जनता को पर्यावरण केसंरक्षण व संबर्धन का सन्देश दिया। पर्यावरण को साफ़ सुथरा रखने के लिए मानव का बहुत बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

इस विषय में पाठशाला में अध्ययरत बच्चों ने  रैली के माध्यम से दूषित पर्यावारण और नशे के दुष्प्रभाव के विषय में लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।
इस मौके पर पाठशाला के प्रधानाचार्य संजय शर्मा, अध्यापक लाल चंद सहित समूचा स्टाफ भी मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *