खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7018856149, हमारे फेसबूक पेज को लाइक करें ,हमे यूट्यूब पर सबस्क्राइब जरूर करें ........खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - +91 7018856149 , हमारे फेसबूक पेज को लाइक करें ,हमे यूट्यूब पर सबस्क्राइब जरूर करें,दिन भर की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ ,धन्यवाद l
सुबह 8 से 2 बजे कोकसर व काजा से होगी वाहनों की आवाजाही, खराब मौसम को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वह पुलिस प्रशासन की एडवाइजर का करे अनुपालन-उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार।
मनाली से काजा के लिए बाया कोकसर ग्रामफू कुंजम दर्रा से सीमा सड़क संगठन द्वारा फोर बाई फोर व चेन लगे हल्के वाहनो की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।
उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने आज सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण के बाद यह निर्णय लिया कि इस मार्ग पर दोनों ओर से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को कोक्सर व काजा से सुबह 8 से 2 बजे तक आवाजाही की 1 जून से अनुमति होगी। कुंजुम दर्रा शाम 5 बजे तक क्रॉस करना आवश्यक होगा।
उपायुक्त राहुल कुमार ने यह भी कहा कि चंद्र ताल झील जाने के लिए पर्यटकों के लिए कल से यह मार्ग खुला रहेगा। पर्यटकों से आग्रह किया है इस मार्ग की कठिन भौगोलिक परिस्थिति व खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहौल स्पीति व जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जारी की जाने वाली एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं ओर आगंतुक अपने आवाजाही की पुलिस चेक पोस्ट ग्रामफू व लोसर में सूचना जरूर दर्ज करवाएं। ताकी किसी भी अप्रिय घटना के दौरान राहत और बचाव कार्यों की त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
संयुक्त निरीक्षण टीम में लाहौल से उपायुक्त राहुल कुमार की अगुवाई में वन मंडल अधिकारी अनिकेत बानवे, सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, डी एस पी मनीष चौधरी, काजा से एसडीएम हर्ष नेगी, डी एस पी मृग पुरी व सीमा सड़क संगठन के ऑफिसर इंचार्ज बीडी धीमान मौजूद रहे।