रामदेव ठाकुर के ओएसडी बनने पर चौहर घाटी में छाई ख़ुशी की लहर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट 

चौहार घाटी की लपास पंचायत के सच्चान गाँव से संबंध रखने वाले वित्त विभाग के शोध अधिकारी पर कार्यरत रामदेव ठाकुर को ओएसडी पद पर पदोन्नत किया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से प्रथम श्रेणी राजपत्रित पदोन्नत करने की अधिसूचना जारी की है।

रामदेव ठाकुर के ओएसडी बनने पर उनके परिजनों ने प्रसन्नता ज़ाहिर की है बल्कि समूची चौहार घाटी के समस्त लोगों में खुशी की लहर छा गई है। रामदेव ठाकुर का इस मुकाम तक पहुँचना उसकी अपनी कड़ी मेहनत का फल है।

रामदेव ठाकुर के ओएसडी बनने पर माता रति देवी, पत्नी शकुंतला देवी तथा सगे भाई वीर सिंह, राम प्रकाश, राजिन्द्र पाल सहित देवी दास, अमरनाथ, रामसरन चौहान, बलवीर सिंह, भागमल ठाकुर, लछमन सिंह, लपास पंचायत के प्रधान रमेश चंद, वरधान पंचायत के प्रधान अनिल कुमार, बरोट पंचायत के प्रधान डाक्टर रमेश ठाकुर तथा पूर्व प्रधान सुभाष ठाकुर ने राम देव ठाकुर को ओसीडी पद पर पदोन्नत होने बेहद खुशी ज़ाहिर करते हुए राम देव ठाकुर को बधाई दी।

रामदेव ठाकुर के भाई वीर सिंह, राम प्रकाश तथा राजिन्द्र पाल ने बताया कि उनके पिता सरकारी स्कूल में अध्यापक थे। अब वह इस दुनिया में नहीं है। माता गृहणी है और वह अब काफी बुजुर्ग हो चुकी है। उनकी माता रति देवी का कहना है कि उनके बेटे की पदोन्नति पर बेहद खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *