सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटाभंगाल घाटी की मुल्थान पंचायत के गाँव दयोट में दो वर्ष पूर्व स्थायी निवासी शिव राम द्वारा एक छोटे से मंदिर का निर्माण कर सच्ची सरकार बाबा सिद्ध चैनों की मूर्ति को स्थापित किया गया है। शिव राम इस मंदिर में सच्ची सरकार बाबा सिद्ध चैनों के पुजारी के रूप में कार्य कर रहे हैं।
पुजारी शिव राम ने बताया कि यह मंदिर गत दो वर्ष से दिन प्रतिदिन उन्नति की ओर अग्रसर होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर में प्रतिदिन छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी सहित दूरदराज के दीन-दुःखी श्रद्धालु अपने दुःखों का निवारण करने के लिए आते हैं।
सच्ची सरकार बाबा सिद्ध चैनो के द्वार पर आने वाले सभी दीन-दुखियों के दुखों का निवारण करते है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर को सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार, शनिवार तथा रविवार को खुला रखा जाता है। लोग अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर अपनी श्रद्धानुसार सहयोग करते हैं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्थानीय लोगों की मंदिर कमेटी का गठन भी कर दिया गया है। जिसमें प्रधान रत्तन चंद, उपप्रधान बख्शी राम, सचिव रत्तन लाल तथा जोगिन्द्र कुमार, अमर सिंह, मिलखी राम, मखौली राम, करतार चंद, बुद्धि सिंह, प्यारे लाल, सुशील कुमार, देवराज, रूप चंद, प्रेमा राम सहित उन्नीस लोगों की मंदिर कमेटी का गठन किया गया है।
पुजारी शिव राम ने बताया कि इस वर्ष ही सरकारी रजिस्टर में इस मंदिर को पंजीकृत भी कर दिया गया है और साथ में प्रतिमाह के अंतिम दिन मंदिर कमेटी के सभी सदस्य एकत्रित होकर मंदिर के उत्थान के लिए विचार-विमर्श करते रहते हैं।
पुजारी शिव राम ने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी समस्या या सहायता के लिए जरूरत मंद लोग मोबाइल नम्बर-7018367634 संपर्क कर सकते हैं।









