बिरेन्दर ठाकुर को मिली प्रदेश कांग्रेस सेवा दल में महासचिव पद की अहम जिमेदारी

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

विजयराज उपाध्याय, बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के नव नियुक्त महामंत्री बिरेन्दर ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में संबोधित कर करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस सेवा दल कांग्रेस पार्टी की विचारा धारा के प्रति जुड़ने के लिए आमजनमानस को जागरूक करेगा।

बिरेन्दर ठाकुर ने आने वाले लोक सभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवा दल संगठन की मजबूती के लिए पूरे देश, प्रदेश व जिला तथा ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर रहा है ताकि संगठन को और अधिक मजबूत हो सके।

आने वाले लोक सभा चुनावों में कांग्रेस सेवादल अहम भूमिका निभाएगा। वहीं, कांग्रेसस सेवादल का अनुशासन के साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करना एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार बनने पर आम जनता को राहत मिली है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने सता पर काबिज होते ही राज्य के लाखों कर्मचारियों की काफी वर्षो से लंबित चल रही ओपीएस की मांग को पूरा कर किया है।

प्रदेश की सुक्खू सरकार द्धारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल की ओर से जल्द ही हिमाचल में भी बड़े स्तर का शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में कर्नाटक में हुए राष्ट्रीय स्तर के शिविर में भी विभिन्न मसलों को लेकर चर्चा हुई। वहीं राज्य स्तर पर इन शिविरों के आयोजन की योजना है।

उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियोे का आभार जताया है।

गौरतलब है कि बिरेन्दर ठाकुर इससे पहले प्रदेश कांग्रेस सेवा दल में संयुक्त सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। इसके अलावा संगठन के अन्य पदों पर भी कार्य कर चुके है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप कौंडल, महासचिव मनीष शर्मा, मीडिया प्रभारी धीरज शर्मा, रिशू शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *