सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
द्रंग भाजपा के वरिष्ठ नेता व द्रंग भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मोहन ठाकुर को जिला मंडी भाजपा कार्यकारिणी में मनोनित किया गया है। जिला कार्यकारिणी में मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पर बेहद प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए मोहन ठाकुर ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीब बिंदल, जिला मंडी भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा तथा द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
गौरतलव है कि मोहन ठाकुर इससे पूर्व दो बार द्रंग भाजपा के अध्यक्ष तथा तीन बार द्रंग भाजपा के महामंत्री के पद पर तथा प्रदेश भाजपा कार्यसमीति के सदस्य रहकर ईमानदारी से कार्य कर द्रंग भाजपा को मजबूत करने का कार्य करते रहे।
मोहन ठाकुर के अध्यक्ष बनने के दौरान वर्ष 1990 के बाद 2017 में हुए विधान सभा चुनावों में द्रंग भाजपा ने जीत का परचम लहराया है, वहीँ 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में मोहन ठाकुर के अध्यक्ष के कार्यकाल में द्रंग भाजपा प्रत्याशी को भारी लीड मिली है।
मोहन ठाकुर पार्टी के प्रति बड़े ही कर्मठ कार्यकर्ता और जानेमाने राजनीतिज्ञ भी है। लंबे समय तक कई पदों पर रहने के चलते मोहन ठाकुर को संगठन की खूब परख है।
यही नहीं सहनशीलता के बेहद धनी और मधुरभाषी होने के चलते भी मोहन ठाकुर की पार्टी में अच्छी खासी पैंठ है। मोहन ठाकुर ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें सौंपी है वे उसे पूरी लग्न के साथ निभाएंगे।









