सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
पिछले दिनों आनी क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के कारण आम जनजीवन बेहद प्रभावित हुआ है। वर्षा से जहां वन तथा उपजाऊ भूमि को क्षति पहुंची है, वहीं यहाँ की सड़कें भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुईं हैं। सड़कें अबरूद्ध होने से आनी क्षेत्र में परिवहन निगम के अधिकतर रूट पूरी तरह से वाधित हैं।
निगम के आनी स्थित अड्डा प्रभारी रमेश ठाकुर ने बताया कि आनी क्षेत्र में सड़कें अबरूद्ध होने से निगम के अधिकतर ग्रामीण रूट पूरी तरह से वाधित हैं, जिससे निगम को आर्थिक तौर पर काफी घाटा वहन करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि निगम की आठ बसें विभिन्न वाधित रूटों पर फंसी हैं। जिनमें रानाबाग रूट पर 5 बसें, जाबो रूट पर एक, कुटवा रूट पर एक तथा रुना रूट पर फंसी हुई हैं।
रमेश ठाकुर ने निगम द्वारा आनी क्षेत्र के जिन गिने चुने रूटों पर बसें चलाई जा रहीं हैं, उनमें रानाबाग रूट की श्वाड तक, कोठी रूट की चिमनी कैंची तक तथा कराना रूट की बस सेवा कुंगश् तक चलाई जा रही है। जबकि आनी से तिहनी वाया शुश् लूहरी रूट बहाल है और आनी से दलाश वाया तिहनी व आनी से नित्थर रूट बहाल बहाल है।