सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू, 31 अगस्त
वन विभाग कुल्लू वृत द्वारा आज कुल्लू के निकट शेता फाट पीज में आज 74वां वृत स्तरीय वन मोहत्सव मनाया गया जिस की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव वन,ऊर्जा ,पर्यटनव परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने की। सीपीएस ने इस अवसर पर देवदार का पौधा रोपित किया।
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में वन हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये कृतसंकल्प है तथा इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं आरम्भ की है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने वन विस्तार योजना आरम्भ की है जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश वन क्षेत्र में विस्तार कर हरित क्षेत्र को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सामाजिक सहभागिता अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आज 5 हेक्टेयर क्षेत्र में 5500 देवदार व बान के पौधे लगाए जा रहे है। उन्होंने विभाग व लोगों से भी आग्रह किया कि जो पौध रोपण किया जा रहा है इस सर्वाइवल रेट बढ़ाने के लिए प्रयास करे ताकि इन्हें लगाने का फायदा हो सकें।
उन्होंने कहा कि कहा कि कुल्लू वन वृत्त के तहत इस वर्ष 1653 हैट्रिक क्षेत्र में पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से 200 28 हैकटेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया जा रहा है। इस वर्ष 1653 हेक्टेयर क्षेत्र में 11 लाख 76 000 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से जन्मदिन के अवसर पर एक बूटा लगाने का आग्रह किया ताकि ताउम्र इसकी याद बनी रहे।
उन्होंने कहा कि कुल्लू क्षेत्र में पर्यटक को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीज घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। काइसधार के लिए ब्राइडल पाथ का निर्माण कार्यों पूरे होने के कगार पर है जिसका सितम्बर माह के मध्य तक लोकार्पण किया जाएगा। इस मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक कार्ट चलाई जाएगी। इस मार्ग को मठासुर तक बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पीज से ढालपुर के लिए पैराग्लाइडिंग आरंभ की गई है जिससे युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई जा रही है।
वन वृत्त कुल्लू की अरण्यपाल बासु कौशल ने विभाग द्वारा हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वन उपमंडलाधिकारी एंजेल चौहान ने सभी का शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।
पौधरोपण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पीज, बाइन, ढालपुर, सुल्तानपुर, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू, ओएलएस स्कूल के अलावा महिला मंडल, युवक मंडलो के सदस्य ने भाग लिया।
वन महोत्सव में एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, नगर परिषद कल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष किशन ठाकुर, शमशी आईटीआई के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष से श्याम चौधरी, कुल्लू आईटीआई के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मदन शोध, मुख्य अरण्यपाल मीरा शर्मा, ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहे।











