सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
नगवांईं/मंडी
परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण –II परियोजना की पदोन्नति कर कार्यपालक निदेशक के पद पर किया है। निर्मल सिंह पार्बती–II परियोजना के साथ-साथ चंडीगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परियोजनाओं / पावर स्टेशनों के क्षेत्रीय प्रमुख होंगे।
सिंह अन्नामलाई विश्वविद्यालय से वर्ष 1988 में सिविल में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग किए है। उन्होंने अपनी सेवाएँ एनएचपीसी में वर्ष 1991 से चमेरा-I पावर स्टेशन, चंबा (हि.प्र.) में इंजीनियर के रूप में शुरू की थी।
अपने 32 वर्षों के व्यावसायिक जीवन में उन्होंने एनएचपीसी के 6 जलविद्युत परियोजनाओं / पावर स्टेशनों (चमेरा- I, दुलहस्ती, कुरिचु (भूटान), पार्बती -II, चुटक और पार्बती –III) में कार्य किया है।
उनके पास जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण और बिजली स्टेशनों के संचालन और रखरखाव दोनों का समृद्ध अनुभव है। उनके सक्षम नेतृत्व से पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण –II में एचआरटी उत्खनन की भूवैज्ञानिक बाधा और परियोजना समापन में अनिश्चितता के चरण को पार कर लिया है।
इस अवसर पर पार्बती–II परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें कार्यपालक निदेशक का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
खबर को जरुर शेयर करें









