2023-09-15
सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
मनाली / कुल्लू
प्रदेश में बीते माह हुई भारी बारिश से हुए जान माल के नुकसान के चलते आपदा प्रभावितों की मदद के लिए लोक निर्माण विभाग मनाली डिवीज़न के ठेकेदार संघ ने आज मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ जी के पास मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 3 लाख रुपए का चेक भेंट किया।