सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
द्रंग विधान सभा क्षेत्र के चौहार घाटी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तरस्वाण के गाँव धमरेहड़ के निवासी प्रकाश चंद ठाकुर को द्रंग भाजपा ओबीसी मोर्चा का लगातार दूसरी बार अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रकाश चंद ठाकुर ने इस नियुक्ति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद, द्रंग विधान सभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पूर्ण चंद सैनी तथा द्रंग मंडल भाजपा का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि गत लगभग बीस वर्षों से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने एक आम वोटर से लेकर वूथ स्तर, मंडल स्तर तथा जिला स्तर पर विभिन्न पदों में नियुक्त होकर पार्टी
के लिए कार्य किया है। उन्होंने इससे पूर्व जिला ओबीसी मोर्चा मे महासचिव, द्रंग ओबीसी मोर्चा के महामंत्री, तथा द्रंग भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व भी बखूबी संभालकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य पूरी ईमानदारी के साथ कर चुके हैं।
प्रकाश चंद ठाकुर ने कहा कि पिछली बार द्रंग भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को संभालते हुए भी पार्टी को मज़बूत करने की लिए दिन रात कार्य किया है जिसके चलते प्रदेश भाजपा हाईकमान तथा द्रंग भाजपा ने उन्हें लगातार दूसरी बार द्रंग भाजपा ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष का पदभार सौंपा है। इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।











