द्रंग विधानसभा क्षेत्र के चौहार घाटी के साजू राम ठाकुर व राजपाल ठाकुर को सौंपी जिला मंडी ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष की कमान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

खुशी राम ठाकुर, बरोट

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के चौहार घाटी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तरस्वाण के गाँव द्रगड़ के निवासी साजू राम ठाकुर तथा धमच्याण पंचायत के गाँव खरियांण के निवासी राजपाल ठाकुर को जिला मंडी ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि साजू राम ठाकुर इससे पूर्व लगातार दो बार द्रंग भाजपा युवा मोर्चा के एक उपाध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं तथा राजपाल ठाकुर इससे पूर्व दो बार द्रंग ब्लॉक के भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य, द्रंग मंडल भाजपा कार्यकारिणी में सदस्य तथा द्रंग किसान मोर्चा में सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। अब उन दोनों को जिला मंडी भाजपा ओबीसी मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

साजू राम

साजू राम ठाकुर तथा राजपाल ठाकुर की इस नियुक्ति पर समूची चौहार घाटी में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी इस नियुक्ति के लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा,  द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर तथा जिला भाजपा
ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पूर्ण चंद सैनी का आभार जताया।

इन दोनों पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें जिला मंडी ओबीसी मोर्चा का उपाध्यक्ष की जो नई जिम्मेदारी दी है उसे वे बखूबी निभाने का भरपूर प्रयास करेंगे।  साजू राम ठाकुर तथा राजपाल ठाकुर ने द्रंग विधान सभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर तथा प्रदेश भाजपा हाई कमान को विश्वास दिलवाया कि वे अपने इस पद की गरिमा को बनाएँ रखेंगे तथा पार्टी हित के लिए निष्ठापूर्वक तथा पूरी ईमानदारी से कार्य कर निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *