सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
ताबो, स्पीति
विधायक रवि ठाकुर का स्पीति पहुंचने पर समुदो के स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया गया। विधायक ने ग्यु गांव में लोगों की जन समस्याएं सुनी। लोगों ने गांव में बन रहे मोबाइल टावर के कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग रखी है। ग्यू गांव में मुख्य गेट बनाने तथा लिंक रोड़ को मेटलिंग करने की मांग को स्थानीय लोगों ने प्रमुखता से उठाया। विधयक ने वन विभाग को गैंग हट बनाने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए।
विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्यू गांव के नाले के चैनेलाइजेशन के करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली परियोजना को प्रथम अनुमति मिल चुकी है। इसकी आगामी प्रक्रिया तीव्र गति से चली हुई है।
विधायक रवि ठाकुर ने लोगों को आश्वासन दिया कि गेट निर्माण और महिला मंडल को चौकसे खरीदने के लिए बजट का प्रावधान करवाया जाएगा।
स्पीति दौरे के दौरान हुरलिंग, शिचलिंग, माने योगमा, माने गोंगमा, ढंखर और लरी गांव के लोगों की जनसमस्याएं सुनी और सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रेम चंद, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह, टी ए सी सदस्य वीर भगत, छेवांग, सन्नी तथा केशंग रापचिक उपस्थित रहे।
विधायक ने ताबो गांव में 23 लाख की लागत से दो वाटर एटीएम का लोकार्पण भी किया। अब तक काजा में कुल चार वाटर एटीएम हो चुके है। उक्त एटीएम से यहां घूमने आने वाले सैलानियों को एक रुपये प्रति लीटर पर स्वच्छ गर्म और ठंडा पानी मिल सकेगा। इसमें एक वाटर एटीएम की क्षमता 2,000 लीटर होगी जबकि 500 लीटर फिल्टर हो चुका पानी स्टोर किया जा सकेगा।
अगर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है तो आठ घंटे तक इनवर्टर से वाटर एटीएम चला रहेगा। सैलानियों के आने से बड़ी संख्या में प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग होता है। वाटर एटीएम होने से प्लास्टिक की बोतल का दोबारा इस्तेमाल हो सके।









