चौहार घाटी के खलैहल पंचायत में विधवा, बुढ़ापा, वृद्ध तथा अपंगता पेंशन की सुविधा के लिए खोल जाए शाखा डाकघर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी के अंतर्गत ग्राम पंचायत खलैहल के लोगों ने छोटी झरवाड़ गांव में शाखा डाकघर खोलने की मांग को प्रमुखता से उठायी है।

खलैहल पंचायत के मियोट, खलैहल, छोटी झरवाड़ तथा बड़ी झरबाड़ गाँवों के बुद्धि सिंह, चन्द्रमणी, रोशन लाल, सुन्दर सिंह, डागी राम, वैरागी राम, रागी राम, प्रेम सिंह, नूपा राम, राजकुमार, राम चंद, रामदेव, चन्द्र शेखर तथा सुख राम का कहना है कि इन चार गाँवों में विधवा, बुढ़ापा, वृद्ध तथा अपंगता पेंशन की सुविधा प्राप्त करने वाले दर्ज़नों लाभार्थि है।

मगर उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली पैंशन को प्राप्त करने के लिए गाँव से छह से नौ किलोमीटर दूर उप डाकघर बरोट में जाना पड़ता है। जिस कारण उन्हें भारी परेशानी उठाने के साथ अतिरिक्त धन भी बर्वाद हो जाता है।

मगर बरोट मे उप डाकघर में भी उम्रदराज़ पेंशन धारकों को अपनी पेंशन प्राप्त करने के लिए भारी भीड़ के चलते बेहद मुशिकलों का सामना करना पड़ता है। पैंशन धारकों ने मांग की कि खलैहल पंचायत में उनकी बेहतर सुविधा के लिए शाखा डाकघर खोला जाए।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उप डाकघर बरोट में तैनात डाकिया हर पेंशन धारकों को उनके घर द्वार में जाकर पेंशन मनीआर्डर प्रदान करते थे। मगर जबसे  पेंशन बचत खाते में आरही है तब से पैंशन धारकों अपनी पेंशन प्राप्त करने के लिए उप डाकघर बरोट में आना पड़ रहा है।

खलैहल पंचायत के प्रधान भागमल ने द्रंग क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि खलैहल पंचायतों के पेंशन धारकों की सुविधा के लिए छोटी झरवाड़ में शाखा डाकघर स्थापित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *