सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
बिलासपुर, 22 नवंबर
प्रदेश प्रदेश भर में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा करते हुए बिलासपुर सदर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार से 1.914 किलोग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाके के दौरान मंडी की ओर से आ रही एक कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 1.914 किलोग्राम चरस बरामद की। बताया जा रहा है कि युवक इस चरस को पंजाब की तरफ बेचने जा रहा था।
आरोपी युवक की पहचान रामलाल (31) निवासी जोरला डाकघर बलह तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।








