भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से लड़ सकते है लोकसभा चुनाव

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

नई दिल्ली, 4 जनवरी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहली बार अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है। राज्यसभा के अन्य सांसदों को भी आजमा सकती है। भाजपा पार्टी सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा के दिग्गजों के मैदान में उतरने से लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वातावरण बनेगा।

वर्तमान मोदी सरकार में कई वरिष्ठ मंत्री राज्यसभा के सदस्य हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत राज्यसभा से जुड़े सभी बड़े दिग्गज लोकसभा चुनाव मैदान में नजर आएंगे। पार्टी ने ऐसे ज्यादातर दिग्गजों को उनके मूल राज्य से ही चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से ही चुनाव लड़ने की चर्चा है। तीन बार विधायक और राज्यसभा में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने जा रहे नड्डा का यह पहला लोकसभा चुनाव होगा।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा के दिग्गजों के मैदान में उतरने से लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वातावरण बनेगा। वह इसलिए कि वर्तमान मोदी सरकार में कई वरिष्ठ मंत्री राज्यसभा के सदस्य हैं। इन मंत्रियों के साथ कई वरिष्ठ नेताओं को पहले ही लोकसभा की अपनी पसंदीदा सीट बताने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। ज्यादातर मंत्रियों और सांसदों ने इससे पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया है।

दो से अधिक कार्यकाल नहीं देने की नीति
दरअसल पार्टी ने राज्यसभा में एक नेता को दो से अधिक कार्यकाल नहीं देने की नीति बनाई है। इसी नीति के तहत केंद्र सरकार में मंत्री रहते मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा का टिकट नहीं दिया गया।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर नड्डा लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे तो इससे इस नीति के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा। गौरतलब है कि नड्डा का राज्यसभा में यह दूसरा कार्यकाल है। उनका यह कार्यकाल इसी साल पूरा हो रहा है। – साभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *