हिमाचल पथ परिवहन धर्मशाला मंडल ने 2023 में कमाए 5.50 प्रतिशत अधिक मुनाफा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

धर्मशाला, कांगड़ा

हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला मंडल की वर्ष 2023 की कमाई में वर्ष 2022 के मुकाबले 5.50 प्रतिशत अधिक मुनाफा हुआ है। वर्ष 2022 में पहली जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 तक एक अरब 97 करोड़ 51 लाख 44 हजार 853 रुपए की कमाई हुई थी। वहीं, वर्ष 2023 में इस समयावधि के दौरान दो अरब आठ करोड़ 37 लाख 48 हजार 828 रुपए की कमाई हुई, जो कि 10 करोड़, 86 लाख तीन हजार 975 रुपए वर्ष 2022 से अधिक है।

धर्मशाला मंडल के अंतर्गत सात बस डिपो बैजनाथ, चंबा, धर्मशाला, जोगिंद्रनगर, नगरोटा बगवां, पालमपुर और पठानकोट का संचालन किया जाता है।

बुधवार को धर्मशाला में मीडिया को जानकारी देते हुुए डीएम पथ परिवहन धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि वर्ष 2023 में वर्ष प्रति किलोमीटर औसतन आय में भी बढ़ोतरी हुई। प्रति किलोमीटर आय वर्ष 2023 में 39.99 रुपए जबकि वर्ष 2022 में यह 38.70 रुपए थी। इसी तरह बसों के संचालन से किलोमीटर कवरेज भी 2.10 प्रतिशत अधिक रही है ।

निगम की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने को कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ठंड के चलते निचले क्षेत्रों में धुंध पड़ रही है। इससे विजिविलिटी भी बहुत कम हो रही है, ऐसे में चालक रिस्क न लें।

इसके अलावा चालकों को रिफ्रैशर कोर्स भी करवाए जा रहे है। पहली जनवरी से यह कोर्स सरकाघाट में शुरू हुआ है और सभी बस डिपो से दो-दो चालक भेजे जा रहे है।

वोल्वो और एसी के बलॉर सहित शीशे टूटे पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि सर्दियों के मौसम में यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए बाकायदा निर्देश जारी किए है। इसमें वोल्वो तथा एसी बसों के बलॉर जांचने के बाद ही रूट पर भेजने के लिए कहा गया है। साथ ही रूट पर बस भेजने से खिडक़ी-दरवाजों के शीशे न टूटे हों, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *