जिला कुल्लू के सैंज नदी में गिरी ऑल्टो कार, दो सगे भाई घायल

Listen to this article

सुरभि न्यूज़  ब्यूरो
सैंज, कुल्लू

वीरवार को लारजी सैंज संपर्क मार्ग पर तलाड़ा के पास एक अल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त हो कर नदी में गिर गई। इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह सैंज से औट की तरफ जा रही एक ऑल्टो कार तलाड़ा के पास अनियंत्रित होकर कर नदी में जा गिरी। कार में सवार दो व्यक्ति टेक सिंह तथा धनवीर सिंह इस हादसे में घायल हुए हैं। स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से घायलों को पीठ पर उठाकर एंबुलेंस के जरिए कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए दोनों व्यक्ति सगे भाई हैं तथा एक भाई बंजार अस्पताल में नौकरी करता है। दोनों भाई लारजी की तरफ आ रहे थे कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधी नदी में जा गिरी।

गनीमत यह रही कि दोनों की जान बच गई। तलाड़ा गांव के ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर घायल व्यक्तियों को नदी से निकाल कर एंबुलेंस तक पहुंचाया।

हालांकि सूचना मिलते ही सैंज पुलिस के जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन स्थानीय युवाओं की मदद से घायलों को एंबुलेंस तक सुरक्षित पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों घायलों का कुल्लू अस्पताल में उपचार चला हुआ है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *