जिला कुल्लू में चिट्टा व चरस के साथ तीन युवकों सहित पंजाब की महिला गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

कुल्लू, 4 जनवरी

प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला कुल्लू के तहत पुलिस ने चरस व हैरोइन के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने कैंची मोड़ के पास नाकाबंदी के दौरान एक नेपाली युवक को पूछताछ के दौरान शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 193 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपी पहचान लोकेंद्र बहादुर पुत्र अनुरूप साही निवासी नेपाल के तौर पर हुई है।

दूसरे मामले में पुलिस ने मलाणा सड़क पर नेपाली युवक के कब्जे से 205 ग्राम चरस बरामद की गई।आरोपी की पहचान जनक शाही पुत्र वीर बहादुर निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को मादक प्रदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक अन्य तीसरे मामले में मनाली पुलिस ने पंजाब की एक महिला को 4.82 ग्राम हैरोइन और कुछ मात्रा चरस के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान गुरविंद्र सिंह और कमलजीत कौर निवासी फिरोजपुर, पंजाब के तौर पर हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पंजाब पुलिस ने कहा कि इन दोनों लोगों से पूछताछ के दौरन शक के आधार पर, तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चरस सहित चिट्टा बरामद किया। दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि डीएसपी केडी शर्मा ने की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *