सुरभि न्यूज़ ब्युरो
केलंग 15 फरवरी
जिला लाहौल स्पीति के उपमंडल उदयपुर में 19 फरवरी तथा जिला मुख्यालय केलंग में 24 फरवरी 2024 को पुलिस मैदान केलंग में स्नोफेस्टिबल का आयोजन किया जाऐगा। उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नो फेस्टीबल का आगाज मृकुला माता मंदिर से शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ किया जाऐगा। यह यात्रा लता ठाकुर मेमोरियल मैदान तक की जाऐगी।
उन्होंने बताया कि कबाईली लोग कला व लोक संस्कृति तथा घाटी में मनाऐ जाने वाले पारम्परिक उत्सवों का प्रचार-प्रसार करने तथा उन उत्सवों को संरक्षण प्रदान करने साहसिक खेल पर्यटन धार्मिक पर्यटन एतिहासिक पर्यटन तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उदद्ेश्य से स्नो-फेस्टिबल का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए उस राष्ट्र की समृद्व संस्कृति का उत्थान तथा संरक्षण जरूरी है। विभिन्न मेलों त्यौहारों एवं उत्सवों से हमें अपने देश प्रदेश की सांस्कृति के दर्शन करने का मौका मिलता है।
स्नो फेस्टिबल में माध्य्म से घाटी के विभिन्न इलाकों में मनाये जाने वाले सभी त्यौहारों को जानने का अवसर मिलेगा वहीं पर्यटकों को भी हमारी जन-जातीय लोक संस्कृतिक की झलक देखने को मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस त्यौहार में पारम्परिक सांस्कृति को पुर्नजीवित करने का प्रयास किया जाऐग। पारम्परिक खेलों के साथ आधुनिक शरद खेलों को भी एकीकृत किया जाऐगा जिसमें तीर अंदाजी, छोलो तथा बर्फ शिल्प जैसे खेलों का आयोजन किया जाऐगा। इसके अलावा बालीवाल, बेडमिंटन व हस्तकारधा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाऐगा।
उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग तथा आयुर्वेदिक विभाग के माध्य्म से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाऐगा तथा स्नोफेस्टिबल के दौरान बेबी-शौ तथा स्वास्थ्य बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया जाऐगा। मेले के दौरान विभिन्न महिला मंडल तथा युवक मंडलों के माध्य्म से स्थानीय व्यनजनों की आयोजन किया जाऐगा तथा विभिन्न विभागों के माध्य्म से चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रर्दशनी भी लगाई जाऐगी। इसके अतिरिक्त स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया जाऐगा।
उन्होंने बताया कि स्नो फेस्टिबल का समापन्न समारोह स्नो मेराथॉन के साथ किया जाऐगा।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, उपमंडल अधिकारी केलंग रजनीश शर्मा, केशव राम, परियोजना अधिकारी सोनू गोयल, उपनिदेश पुशपालन अमिताभ ठाकुर, उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र रामसिंह थमस, बाल विकास अधिकारी खुशविंद्र, आयुवेर्दिक अधिकारी डा0 सुशीला, महा प्रबन्धक उद्योग केंद्र छिमे अंगमों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।









