सुरभि न्यूज़ ब्युरो
केलंग 15 फरवरी
जिला लाहौल स्पीति के ग्राम पंचायत यूरनाथ में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित संयुक्त रूप से एक विभागीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत यूरनाथ के लोगों ने भाग लिया।
शिविर में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जनजातीय विभाग तथा खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग से आए अधिकारियों ने उनके सम्बन्धित विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत यूरनाथ के 50 से अधिक जनप्रतिनिधियों को जागरूक के साथ-साथ सूचना शिक्षा संचार से सम्बन्धित सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत यूरनाथ विजय आनंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।









