जोगिन्द्र नगर के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में आयोजित किया विदाई समारोह

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

जोगिन्द्र नगर क्षेत्र में स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में शनिवार के दिन प्रधानाचार्य कल्याण सिंह ठाकुर की अगुवाई में जमा दो कक्षा के बच्चों को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रधानाचार्य कल्याण सिंह ठाकुर ने जमा दो के बच्चों को अपना शुभ आशिर्बाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। प्रधानाचार्य कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि इस विदाई समारोह में मिस्टर पर्सनल्टी कला विषय के आयुष सूद तथा मिस पर्सनल्टी कला विषय की स्नेहा, मिस्टर ऑलराउंडर वाणिज्य विषय की मंयक, मिस ऑलराउंडर मेडिकल विषय की स्नेहा गोस्वामी तथा मिस्टर फेयरवेल नौन मेडीकल विषय के सौरभ गोस्वामी तथा मिस फेयरवेल वाणिज्य विषय की प्रीति को चुना गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *