चौहार घाटी में बरोट-मियोट सड़क मार्ग बस के लिए हुआ बहाल

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

लोकनिर्माण विभाग के उपमंडल झटिंगरी के अन्तर्गत आने वाले बरोट-मियोट नौ किलोमीटर सड़क मार्ग 18 दिनों बाद बस सेवा बहाल हो पाई है। गौरतलव गत दिनों छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी में हुई भारी बर्फवारी के चलते घाटियों के सभी सड़क मार्गो सहित बरोट–मियोट सड़क मार्ग भी पूरी तरह अबरुद्ध हो गया था। जिनमें से बरोट–मियोट सड़क मार्ग को छोड़कर अन्य सभी सड़क मार्गों को लोकनिर्माण विभाग ने बहाल कर दिया था। बर्फवारी के लगभग पन्द्रह दिनों बाद ही लोक निर्माण विभाग ने इस बरोट–मियोट नौ किलोमीटर सड़क मार्ग को  छोटे वाहन के लिए खोल दिया था। लेकिन सड़क मार्ग में जमीं बर्फ की कठोर पतली परत से फिसलने से बड़े वाहन के लिए बंद रखा गया था। गत चार दिनों से मौसम साफ़ रहने के चलते वह बर्फ पिघल जाने से इस सड़क मार्ग को बस की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *