छोटाभंगाल के महाविद्यालय मुल्थान में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवा विशिष्ट शिविर संपन्न

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल के महाविद्यालय मुल्थान में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवा विशिष्ट शिविर प्राचार्य डाक्टर भाग चंद ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हो गया। प्राचार्य डाक्टर भाग चंद ने बताया कि 12 से 18 फरवरी तक चले इस राष्ट्रीय स्वयंसेवा विशिष्ट शिविर में महाविद्यालय के 25 स्वयं सेवियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान स्वयं सेवियों द्वारा गाँव दयोट, नाल डेहरा तथा महाविद्यालय परिसर की साफ़ सफाई की, वहीँ मुख्य सड़क से महाविद्यालय तक आने वाले रास्ते की मुरम्मत करने के साथ–साथ रास्ते के दोनों किनारों में उगी झाड़ियों तथा घास को काटा तथा नालियों की भी सफाई की गई। स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में फूलों की क्यारियों को भी तैयार किया गया और महाविद्यालय के आसपास फैले कूड़े को एकत्रित कर उसका निपटान भी किया गया। शिविर के शुभारम्भ अवसर पर प्राचार्य डाक्टर भाग चंद ठाकुर ने शिविर में भगा लेने वाले सभी स्वयं सेवियों को शिविर के दौरान अनुशाशासित रहने के निर्देश दिए और राष्ट्रीय स्वयंसेवा के मूल्यों को बनाए रखना व आपसी तालमेल से समाज सेवा देने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान स्वयं सेवियों द्वारा योगाभ्यास, व्यक्तिगत सफाई, ध्यान साधना, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा महत्वपूर्ण शिक्षा से सम्बन्धित नाटकों का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य डाक्टर भाग चंद ठाकुर ने शिविर के समापन अवसर पर इस विशिष्ट शिविर के सफल आयोजन पर सह आचार्य डाक्टर अनमोल, महाविद्यालय मुल्थान के राष्ट्रीय स्वयंसेवा कार्यक्रम के प्रभारी को बधाई दी और स्वयं सेवियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य भागचंद ठाकुर ने समाज सेवा को सर्वोपरि बताया और स्वयंसेवियों को इस बेहतर कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *