सुरभि न्यूज़ ब्युरो
बिलासपुर, 19 फरवरी
प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए बिलासपुर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक में अंग्रेजी व देशी की 460 पेटियों की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर मदन धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन उ0नि0 महेन्द्र सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी नम्होल, पुलिस टीम के साथ गश्त व यातायात चैकिंग पर नम्होल बाजार में मौजूद थे।
उसी समय पुलिस टीम को खुफिया सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई की दाड़लाघाट से बिलासपुर की तरफ से एक ट्रक न0 HP 23B-5231 आ रहा है जिसे चालक मदन लाल चला रहा है, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी व देसी शराब, अवैध तौर पर भरी हुई है।
मिली सूचना के आधार पर उन्होंने नम्होल चौक में नाकाबन्दी लगाकर उक्त ट्रक को चौकिंग हेतू रोका गया।
ट्रक की चैकिंग के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब पाई गई, जिसमें अंग्रेजी शराब (मार्का रॉयल सटैग) की कुल 100 पेटियां तथा देशी शराब (मार्का सन्तरा) की कुल 360 पेटियां बरामद हुई हैं। बरामद हुई पूरी शराब व ट्रक उपरोक्त को पुलिस ने कब्जा में लिया गया है।
ट्रक चालक की पहचान मदन लाल पुत्र संत राम गांव कोठी डाकघर बैहनाजट्टां तहसील झण्डुता जिला बिलासपुर (हि0प्र0), उम्र 40 साल के तौर पर हुई है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना बरमाणा में धारा 39 मामला दर्ज कर गिरफ्तार करके आगामी पूछताछ की जा रही है।










