लोक निर्माण मंडल निर्मण्ड को नए टिप्पर व जेसीबी प्रदान करने के लिए मुख्यमन्त्री का जताया आभार 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
बीसीसी आनी के उपाध्यक्ष महेंद्र कायथ ने प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का  लोक निर्माण विभाग के लिए 107 जेसीबी और 82 टिप्पर सहित  विभाग के लिए अन्य जरुरतमंद  मशीनरी प्रदान करने के लिए उनका आभार जताया है। महेंद्र कायथ ने कहा कि इस सौगात में सीएम ने बी एंड आर मंडल निर्मण्ड को भी 3 नए टिप्पर और अन्य आवश्यक मशीनरी प्रदान की है। जो आनी क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। महेंद्र कायथ ने कहा कि आनी क्षेत्र में  बरसात व बर्फबारी के दिनों में कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं. जिन्हें बहाल करने के लिए विभाग को कड़ी मशक्त करनी पड़ती है। मगर अब सरकार की ओर से  नई मशीनरियाँ उपलब्ध होने से विभाग को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *