Listen to this article
सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटाभंगाल घाटी में स्थित राजकीय महाविद्यालय मुल्थान में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वधान से सड़क दुर्घटना के पश्चात दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के संबंध में जानकारी दी। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरमेहर के स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर अंकुश प्रसाद ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटना के पश्चात दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन करके इस संबंध में जागरूक किया गया जिसमें महाविद्यालय के लगभग एक सौ विद्यार्थी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी प्रो अभिषेक ने महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य संजय को कार्यक्रम के लिए धन्यवाद प्रषित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रोफेसर संतोष, डाक्टर अनमोल, प्रो ऋषभ के साथ गैर शैक्षणिक स्टाफ के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की गई।










