सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
द्रंग विधानसभा क्षेत्र के शिवा बदार में भाजपा द्रंग मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रेम दास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी व बोंलीबूड की जानीमानी ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने शिरकत की। अनुसूचित जाति मोर्चा के इस सम्मेलन में पधारे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में होने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें भारी मतों से जिताने की लिए पूरी तरह जोश भर दिया।
द्रंग मंडल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री देश राज ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को देखने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों का भारी संख्या में सैलाब उमड़ा हुआ था। शिवा बदार में कंगना रनौत का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया। देश राज ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत अब तक अपने संसदीय क्षेत्र में जहां भी जा रही है वहां पर उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। टिकट मिलने के बाद से कंगना रनौत पूरी तरह कमर कसकर चुनावी रण को फतेह करने के लिए निकल गई है।
देश राज ने कहा कि इस सम्मेलन में जहां कंगना रनौत ने अपने पक्ष में भारी से भारी मत का प्रयोग कर अपनी जीत के लिए अपील की वहीँ पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज व स्थानीय विधायक पूरन चंद ठाकुर भी अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में पधारे। सभी कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि इस लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत को भारी बढ़त के साथ विजय बनाना है।
इस लोकसभा चुनाव में द्रंग भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने दावा जताया है कि मंडी संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की जीत पक्की है और अनुसूचित जाति मोर्चा कंगना रनौत के पक्ष में समूचे द्रंग क्षेत्र में जाकर वोट मांगेंगे इस सम्मेलन के सफल आयोजन से द्रंग क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह उत्साहित हो गए हैं।
भाजपा द्रंग मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने की शिरकत