द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोपा में पन्द्रह अप्रेल को भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित होगा सम्मलेन 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोपा में पन्द्रह अप्रेल को द्रंग भाजपा ओबीसीमोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश चंद की अध्यक्षता में सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें द्रंग क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। द्रंग भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाशचंद ने ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से आग्रह किया है कि इस दिन सुबह 11 बजे इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी अपने -अपने बूथों से ओबीसी मोर्चा के लोगों को निर्धारित स्थान रोपा में अपने साथ अवश्य तौर से लाकर भरपूर सहयोग करें।

देश के संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अम्बेदकर की जयन्ती पर 14 अप्रेल को होगा आयोजन 

देश के संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अम्बेदकर की जयन्ती पर 14 अप्रेल रविवार को सुबह 11बजे
समरता दिवस का आयोजन चौहार घाटी की लपास पंचायत में मनाया जा रहा है। यह जानकारी द्रंग भाजपा
अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री देश राज ने देते हुए मंडल और मोर्चा के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ व कनिष्ट
कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में तय समय पर पधार कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *