सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी के समस्त लोगों की अटूट आस्था के प्रतीक देव पशाकोट के सभी देवभक्तों की बेहतर सुविधा के लिए देव पशाकोट की आज्ञा के अनुसार नालडेहरा में पशाकोट मंदिर में स्थायी तौर से 9015936577 नम्बर का टेलीफोन सेट लगा दिया गया है। धमच्याण पंचायत के प्रधान कली राम, लटराण पंचायत के प्रधान जोगिन्द्र पाल व तरस्वाण पंचायत के प्रधान जय सिंह ने सयुंक्त ब्यान में बताया कि देव पशाकोट के भक्तों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों तथा पुजारी से किसी भी प्रकार की जानकारी या फिर किसी भी प्रकार की सहायता के लिए इस टेलीफोन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि देव पशाकोट द्वारा चयनित किए गए सेवकों के पास यह स्थाई नम्बर हर समय उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि देव पशाकोट के कड़े आदेशों का पालन करते हुए नालडेहरा मंदिर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन के तुरंत बाद पूर्ण रूप से साफ़-सफाई करें। देव स्थल को पिकनिक स्पॉट समझने, अवांछित कार्य और गंदगी फैलाने की भूल कभी न करेंअवांछित कार्य और गंदगी फैलाने की भूल भी कभी न करें। देव स्थल की गरिमा को बनाए रखना हम सभी का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि देवता द्वारा चयनित कारदारों के अतिरिक्त देव मंदिर में प्रवेश करना पूर्ण रूप से मनाही है। इसके साथ मंदिर में जूते, चप्पल व चमड़े से निर्मित किसी भी प्रकार का सामान ले जाना बिलकुल प्रतिबन्ध है। देव नियमों की अवेहलना करने पर देवता के आशिर्बाद की उम्मीद रखना ही व्यर्थ है।
संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती का किया आयोजन
चौहार घाटी की लपास पंचायत में रविवार को त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन द्रंग भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री देश राज की अध्यक्षता में सम्पन हुआ है।
इस दौरान द्रंग भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया। इस दौरान द्रंग विधान सभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे जबकि प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ प्रवक्ता कपूर चंद, विस्तारक जोगिन्द्र धलारिया, द्रंग भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री देश राज, उपाध्यक्ष भागाम्लो, द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष काहन चंद, रक्षी कुमार, भोखी राम, बरोट भाजपा शक्ति केन्द्र के अध्यक्ष राम दास, बरोट भाजपा व्हाटसेप ग्रुप के प्रभारी चमेल सिंह, कृष्ण कुमार सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।










