Listen to this article
सुरभि न्यूज़
आनी, 04 मई
- देवी देवताओं के आगमन से शुरू होगा प्राचीन मेला
- सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायिक एसी भारद्वाज सहित कई नामी कलाकार मचाएंगे धमाल
उपमंडल आनी का प्राचीन एव्ं एतिहासिक जिला स्तरीय आनी मेला इस वर्ष सात से 10 मई तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें यहाँ के आराध्य देवता शमशरी महादेव, पनेवी नाग, देहुरी नाग, कुलक्षेत्र महादेव तथा वयूँगली महादेव सहित कई अतिथि देवता शोभायमान होंगे।
आनी मेला इस वर्ष प्रशासन की देखरेख में सदर पंचायत आनी के द्वारा मनाया जा रहा है। जिसमें समस्त विभागाध्यक्षों. स्थानीय व्यापार मंडल सहित विभिन्न पंचायतीराज प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला कमेटी ने तैयारियां जोरों से शुरू कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार मेला मैदान में प्लाट आवंटन का कार्य शुरू हो गया है। कमेटी द्वारा व्यापारियों को उचित दामों पर प्लाट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मेला कमेटी अध्यक्ष एव्ं सदर पंचायत के प्रधान लाल सिंह ने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया है।
वहीं तीन रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए भी मेला कमेटी ने कलाकारों का चयन कर दिया गया है। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत आनी के प्रधान लाल सिंह और मेला कमेटी सचिव विनोद कटोच ने बताया कि तीन रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार कलर टीवी में आयोजित हुनरबाज देश की शान में उपविजेता रहे हिमाचल पुलिस बेंड सहित प्रदेश भर के नामी लोक गायक अपना जलवा बिखेरेंगे।
हिमाचल पुलिस बेंड के अलावा हिमाचली लोक गायक एसी भारद्वाज, रमना भारती, एसएमएस चवासीसुरेश शर्मा. रघुवीर सिंह ठाकुर, डावेराम कुल्लव, अजय चैहान, राज ठाकुर सहित कई अन्य कई लोक गायक अपनी गायिका का जादू बिखेरेंगे।भाग लेंगे। सात मई को देवता शमशरी महादेव के सानिध्य में देवता पनेउई नाग. देउरी नाग.कुलक्षेत्र महादेव और ब्युंगली नाग के आगमन के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा।
व्यापारियों के लिए पलाट आवंटन शुरू कर दिया गया है। कानून व्यवस्था सहित अन्य गतिविधियों के लिए जल्द प्रशासनिक स्तर की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आनी मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपील की है।















