मतदान जागरूकता को मिनी सचिवालय से एसडीएम ने जागरूकता रैली को किया रवाना

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

जोगिन्दर नगर, 04 मई

एक जून को होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत मिनी सचिवालय परिसर से सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। जोगिन्दर नगर के झलवान स्थित गुरुकुल स्कूल के बच्चों द्वारा यह जागरूकता रैली निकाली गई।

इस मौके पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से आगामी 1 जून को मतदान में बढ़ चढक़र भाग लेने का आहवान किया। साथ ही कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी से न केवल जोगिन्दर नगर विस निर्वाचन क्षेत्र का मत प्रतिशत बढ़ेगा बल्कि हमारा लोकतंत्र भी सुदृढ़ होगा।

उन्होंने मतदान जागरूकता को लेकर गुरूकूल स्कूल के प्रयासों को सराहा तथा उम्मीद जताई की इस जागरूकता रैली के माध्यम से मतदान जागरूकता का संदेश प्रत्येक मतदाता तक पहुंचेगा। उन्होंने स्कूली बच्चों से मतदान को लेकर परिवार व समाज के दूसरे लोगों को भी जागरूक करने पर बल दिया ताकि आगामी 1 जून को कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रहे।

इस मौके पर स्वीप के नोडल अधिकारी खजान सिंह ठाकुर, स्कूल के प्रिंसिपल सतीश कुमार सहित अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *