Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविंद्र शर्मा, आनी
हिन्दु धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक महीना सावन का माना जाता है। इस पवित्र श्रावण मास में महादेव शिव की पूजा आरधना की जाती है। श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा के साथ साथ शिव मंदिरो में भगतों की खूब धूम रहती है।
दुर्गा माता मंदिर कमेटी आनी के प्रधान वीरेंद्र मल्होत्रा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद चंदेल, कारोबारी संजय शर्मा, रिंकू सूद, भोला दत्त शर्मा, सचिन, मूल चंद विष्ट, कार्यक्रम आयोजक प्रभारी किरत राम शर्मा, लेखक छविन्द्र् शर्मा, हिम संस्कृति संस्था के अध्यक्ष शिवराज शर्मा, उपाध्यक्ष चमन शर्मा, विकास भारद्वाज, गौरव मल्होत्रा तथा देवता शमशरी महादेव के पुरोहित बिट्टू शर्मा शर्मा आदि सदस्यों ने एक बैठक की।
जिसमें निर्णय लिया गया कि श्रावण मास के पहले शुभ सोमवार 22 जुलाई को देवता शमशरी महादेव मंदिर शमशर में भगवान शिव के मंदिर में रुद्रा अभिशेख और शिव पिंडियो पर नये नाग स्थापित किए जाएंगे। शमशर मंदिर में हवन पाठ यज्ञ, धार्मिक आयोजन होगा। खीर का भंडारा महदेव मंदिर शमशर. न्यू बस स्टैंड और ओल्ड बस स्टैंड आनी होगा ।
जिसके लिए रुपरेखा तैयार कर ली गई है। कार्यक्रम के प्रभारी किरत राम शर्मा ने कहा कि इस रुद्रा अभिषेक महा आयोजन में शिव पिंडियो का दूध से अभिषेक करके पूरे विधि विधान से पुरा किया जाएगा। इस महा आयोजन में दुर्गा माता मंदिर कमेटी आनी और व्यापार मंडल.हिम संस्कृति संस्था तथा सचेत आदि सयुंक्त रूप से शामिल होंगे।










