Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविंद्र शर्मा, आनी : 18 जुलाई
पंचायत समिति आनी अपनी परिसम्पत्तियों को किराए पर देकर आय बढ़ाएगी। हाल ही में सम्पन्न पंयायत समिति की त्रेमासिक साधारण बैठक में भी इस पर चर्चा की गई थी। मामले पर आगामी कार्रवाई करते हुए समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमनदीप सिंह ने कहा कि समिति की परिसम्पतियों में शामिल गैस्ट हॉउस में चार कमरे, एक कार पार्किंग और मुख्यमन्त्री लोक भवन में एक शटर किराए पर दिया जाना है। एक साल के लिए किराए पर देने के लिए खुली बोली का आयोजन होगा।
मामले पर उप मण्डलाधिकारी (ना०) आनी की अध्यक्षता में 11 जुलाई 2024 को पंचायत समिति हॉल आनी में नीलामी का आयोजन किया गया था लेकिन पर्याप्त बोलीदाता न होने के कारण नीलामी स्थगित कर दी गई। उन्होंने कहा कि अब मामले पर आगामी नीलामी की 26 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोगों से उपरोक्त तिथि को 11:30 बजे पंचायत समिति हॉल आनी में खुली बोली प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
बीडीओ अमनदीप सिंह का कहना है कि नीलामी के लिए और इसके पश्चात बोलीदाता को पंचायत समिति की ओर से जारी कुछ शर्तों का पालन करना होगा। इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए बीडीओ कार्यालय आनी में सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने इच्छुक आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।










