सुरभि न्यूज़ ब्युरो
भुंतर, 19 जुलाई
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध रूप से लाई जा रही 2760 बियर की बोतलों से लदे ट्रक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
कुल्लू पुलिस अधीक्षक कीर्तिकेयन जी चन्द्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भुंतर की टीम ने बजौरा फॉरलैन में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक न० PB03BH1683 से 1800 बोतलें बियर मार्का थंडर बोल्ट व 960 बोतलें बियर मार्का टुबोर्ग, कुल 2760 बोतलें बियर बरामद की गई है।
इस संदर्भ में चालक बलविंदर सिंह निवासी शालुवाल तहसील नाभा जिला पटियाला (पंजाब) के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पुलिस थाना भुंतर में मामला दर्ज किया गया है तथा मामले में आगामी पूछताछ जारी है।










